Header Ads

फिर से बिहार किसान अध्यक्ष बने आशुतोष सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दोहराया भरोसा

वर्ष 2020 में उन्होंने सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. साथ ही वे रोहतास जिला अध्यक्ष, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं.


  • दिल्ली कार्यालय से सच्चिदानंद सिंह ने जारी किया पत्र, संगठन में पहले भी निभा चुके हैं कई अहम जिम्मेदारियां.
  • सासाराम विधानसभा से लड़ चुके हैं चुनाव, बोले– किसानों की आवाज बनकर लड़ेंगे हक की लड़ाई.

रोहतास टॉप न्यूज़, सासाराम : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी किसान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गजरारह गौरक्षणी वार्ड नंबर 13 सासाराम निवासी आशुतोष सिंह को एक बार फिर से नियुक्त किया गया है. दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय से जारी पत्र में राष्ट्रीय सचिव सह बिहार पर्यवेक्षक सच्चिदानंद सिंह ने यह जानकारी दी है कि आशुतोष सिंह को पुनः बिहार किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

आशुतोष सिंह इससे पहले भी पार्टी संगठन में कई अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं. वर्ष 2020 में उन्होंने सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. साथ ही वे रोहतास जिला अध्यक्ष, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं.

उनकी इस नियुक्ति की खबर मिलते ही रोहतास सहित पूरे बिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने आशुतोष सिंह को बधाइयां दीं और पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया.

इस मौके पर आशुतोष सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आम जनता और किसानों के हित में काम करना है. वे किसानों की आवाज बनकर सरकार तक उनकी बात पहुंचाने का कार्य करेंगे और बिहार में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में निरंतर सक्रिय रहेंगे.


No comments