Header Ads

कृषकों के लिए अलग से बिल पास किए जाने का जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध..

 


                                

रोहतास टॉप न्यूज़, सासाराम: भारत सरकार द्वारा कृषकों के लिए अलग से बिल लाए जाने का जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरजोर विरोध किया है. भारत सरकार के द्वारा कृषकों के लिए  अलग से बिल पास करने को लेकर आज सासाराम में जाप कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा प्रधानमंत्री का पुतला फूंका. जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल सिंह यादव के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मार्गो पर जुलूस निकाली गई. साथ ही पोस्ट ऑफिस चौराहा पर पीएम का पुतला फूंका. इस दौरान भारत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. जाप के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जन अधिकार पार्टी 27 सितंबर को इसको लेकर चक्का जाम करेगी. 



No comments