Header Ads

असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, हजारों रुपयों का अनाज जलकर राख..

 

रोहतास टॉप न्यूज़, शिवसागर: असामाजिक तत्वों के द्वारा लगाई गई आग के कारण एक किसान के हजारों रुपयों का अनाज जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शिवसागर थाना क्षेत्र के समुहता गाँव के निवासी शिव मुनि यादव, पिता- स्वर्गीय गुदरी सिंह के खलिहान में रखे 5 बीघे खेत की पुआल में कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दिया जिसमें सारा पुआल एवं खलिहान में रखे करीब 25 बोरा धान भी जलकर राख हो गया। कुछ अनाज घर पर पहुंचा दिया था। उन्होंने बताया कि बीते 19 तारीख को करीब 25 बोरा धान खलिहान में ही छोड़कर घर लौट आए थे. रात 10:00 बजे घर पर खाना खाने गया थे इसी बीच कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिसमें खलिहान में रखे पुआल एवं धान जल गए। आग की लपटें देख गांव के लोगों द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने पहुंचे तो  देखिए कि पुआल और अनाज बहुत तेजी से चल रहा था जिसके बाद आग बुझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन, आग नहीं बुझ पायी.

No comments