ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे डीएम, जानी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत ..
![]() |
जानकारी देते जिला पदाधिकारी |
रोहतास टॉप न्यूज़, सासाराम: डीएम पंकज दीक्षित ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने करगहर प्रखंड के अररूआ पंचायत के गोरी तथा शंकर टोला महादलित बस्ती का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। खासकर मुख्यमंत्री के सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं के अलावा जन वितरण प्रणाली का भी जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी काम अधूरा है। उसे समय के साथ पूरा किया जाए। पंचायत स्तर पर डीएम के निरीक्षण से लोगों ने संतोष व्यक्त किया। वहीं डीएम पंकज दीक्षित ने बाद में बताया कि जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं की प्रगति वे खुद देखने पहुंचे हैं तथा कहीं भी राशि की कमी हो रही है तो उसे भी दूर करने की कोशिश की जा रही है।
Post a Comment