Header Ads

निर्वाचन संबंधी जानकारियों से अवगत हुए पदाधिकारी

 


रोहतास टॉप न्यूज़, सासाराम:  जिले के शिवसागर प्रखंड के सभागार में 207, चेनारी विधानसभा के निर्वाची  पदाधिकारी - सह - अपर समाहर्ता, रोहतास लालबाबू  सिंह  की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के प्रशिक्षण हेतु बैठक की गई जिसमें शिवसागर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा,  अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार राम  तथा प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. 



निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन सम्बंधित नियमों की जानकारी दी. साथ ही सभी सेक्टर पदाधिकारी एवम सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को निर्वाचन से सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश जैसे  कमजोर मानचित्रण, सी-विजिल एप, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन, संबंधित सुविधाओं को सुनिश्चित कराना इत्यादि. ईवीएम के द्वारा भी विस्तृत जानकारी दी गयी. 

बता दें कि, चेनारी विधानसभा के अंतर्गत कुल चार प्रखण्ड शिवसागर, चेनारी, रोहतास, नौहट्टा के मतदान केंद्र शामिल है.

रिपोर्ट : मनोज कुमार सिंह

No comments